फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of taking grain in the name of weight, uproar

Noida News: तोल के नाम पर अनाज लेने का आरोप, हंगामा

Sun, 16 Apr 2023 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Allegations of taking grain in the name of weight, uproar
तोल के नाम पर अनाज लेने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

फोटो ----
- राकियू ने मंडी परिसर में पंचायत कर सुधार की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी में जमकर हंगामा किया और मंडी समिति के कर्मचारियों और व्यापारियों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाकर मंडी परिसर में पंचायत की।

पंचायत में किसानों का कहना था कि मंडी में गेहूं आदि फसल बेचने आ रहे किसानों से तौल के नाम पर मजदूरी के अलावा जबरन अनाज भी लिया जा रहा है। राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी इकपाल सिंह ने कहा कि किसान नकद भुगतान के लालच में मंडी में फसल बेचने आते हैं, इनका फायदा न उठाया जाए। मंडी समिति के कर्मचारी पूरन चंद शर्मा व अन्य व्यापारियों ने इसे रोकने का आश्वासन दिया। पंचायत में अमरपाल सिंह, हरीश पाल सिंह सिवाच, वीरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, भाग मल सिंह आदि मौजूद रहे। इधर कृषि उत्पादन मंडी समिति फूल मंडी नोएडा व जेवर के सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की शिकायत मिलने पर संबंधित व्यापारी व मंडी समिति के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed