फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of Congress state pres being put in house arrest

Noida News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नजरबंद करने का आरोप

Fri, 17 Apr 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Congress state pres being put in house arrest
फोटो
विज्ञापन

बिसरख में कांग्रेस नेताओं की मुलाकात थी प्रस्तावित
ग्रेटर नोएडा। बिसरख गांव में शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं की प्रस्तावित मुलाकात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नोएडा में नजरबंद करने और जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला से मिलने से रोकने का आरोप लगाया है। उनके अनुसारए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष बिसरख स्थित जिला अध्यक्ष के आवास पर उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचने वाले थे। लेकिन, प्रशासन ने उन्हें नोएडा में ही रोक लिया। बिसरख स्थित आवास पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

दीपक भाटी का आरोप है कि पुलिस ने घर में प्रवेश कर उन्हें जबरन एंबुलेंस में ले जाने और हिरासत में लेने का प्रयास किया। हालांकि, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के विरोध के कारण सफल नहीं हो सके। उन्होंने प्रशासन के रवैये को अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed