फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegations of black marketing of fertilizer

खाद की कालाबाजारी का आरोप

Sat, 08 Jan 2022 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Allegations of black marketing of fertilizer
नूंह। किसानों के हितों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मंचों के माध्यम से बड़े-बड़े दावे करती है। सर्दी के मौसम में आज जिले के किसानों खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। बरसात होने के बाद किसानों को फसलों में खाद की जरूरत है लेकिन उन्हें आज भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा है। खरीफ के सीजन के बाद रबी की फसलों के लिए भी किसानों को खाद मंहगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। जिले में आज भी बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन

किसान जाकिर, मुश्ताक, नसरू, उमर मोहम्मद, मोहम्मद हनीफ निवासी गांव खोरी, अय्यूब ठेकेदार मेवली, हाजी अली मोहम्मद निवासी गांव खेड़ला ने बताया कि आज भी उनको 267 रुपये में बेचे जाने वाली खाद 450 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। नूंह, रानीका, मेवली, उजीना, इंडरी के अलावा तावडू व अन्य जगहों पर खाद की बड़े स्तर पर कालाबाजारी की जा रही है। किसानों से मनचाहे दाम वसूले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनको खाद की आपूर्ति कराने में पूरी तरह से नाकाम है सर्दी में लोगों को अपने घर पर होना चाहिए लेकिन लोग लंबी लाइनों में लगने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी होने पर सिर्फ ढोंग कर रही है। उनकी समस्या से उनको कोई लेनादेना नहीं है। बार बार संबंधित विभाग के समक्ष गिड़गिड़ाने के बाद उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। खाद केंद्रों पर लगने वाली लंबी लाइन इसका प्रमाण है। इससे पूर्व उनको कभी परेशानी नहीं आई अब फसलों में खाद की अधिक जरूरत है लेकिन खाद कालाबाजारी की भेंट चढ़ा हुआ है। किसानों तक पहुंचते-पहुंचते खाद 450 रुपये तक का हो रहा है। उन्होंने इस मामले में उपायुक्त शक्ति सिंह से उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कई खाद विक्रेताओं पर मुकदमा दर्ज
इस सीजन के प्रारंभ में जिला उपायुक्त शक्ति सिंह की सख्ती के बाद कई खाद विक्रेताओं पर मुकदमे दर्ज कराने के साथ ब्लैक में खाद को खुर्द बुर्द करते पकड़ा है। इसके बावजूद खाद विक्रेता अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों ने मांग की प्रशासन इस मामले में जल्द संज्ञान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को मिला साढ़े तेरह हजार मीट्रिक टन खाद
नूंह जिले को अभी तक साढ़े तेरह हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की आपूर्ति की गई है। जिले की कुल जरूरत 19 हजार मीट्रिक टन खाद की है ऐसे में अभी और खाद की जरूरत है। हालांकि मुख्य खाद केंद्रों पर आपूर्ति कराई जा रही है लेकिन कालाबाजारी के चलते किसानों की पूरी तरह से आपूर्ति नहीं हो रही है। कृषि विभाग के एसडीओ डा.ॅ अजीत सिंह ने कहा कि इस बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके बाद किसानों को खाद मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed