फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of loot

Noida News: ऑटो में बंधक बनाकर बार मैनेजर से लूट, पुलिस ने बताया संदिग्ध

Thu, 25 Sep 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:39 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक बार मैनेजर ने ऑटो सवार बदमाशों द्वारा 9.30 लाख रुपये लूटने और जंगल में बेहोश फेंकने का दावा किया। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
allegation of loot

विस्तार

- पीड़ित को बेहोशी की हालत में जंगल में फेंककर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। पीएम-सीएम के आगमन से पूर्व बदमाशों ने एक बार मैनेजर को ऑटो में बंधक बनाकर 9.30 लाख रुपये लूट लिए। आरोपी पीड़ित को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है। सेक्टर डेल्टा-3 निवासी अवनेश भाटी का अल्फा-1 कामर्शियल बेल्ट में रेस्टोरेंट व बार है। उनके बार का मैनेजर सुंदर राज बुधवार शाम गुलमोहर सोसायटी स्थित अपने घर से करीब 9 लाख रुपये लेकर बार पर जा रहा था। तभी वह एक ऑटो में बैठा। जिसमें पहले से एक व्यक्ति सवार था। आरोप है कि ऑटो चालक और उसके साथी ने सुंदर राज को बंधक बना लिया। उन्होंने मारपीट कर उसका मुंह कपड़े से दबा दिया और शारदा गोल चक्कर के पास सुनसान जंगल की तरफ ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। बदमाश उसका बैग लेकर फरार हो गए। रात करीब 11 बजे होश आने पर पीड़ित ने राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
वहीं कोतवाली मीडिया सेल प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि सुंदर के परिजनों ने बुधवार को उसके घर से 4 लाख रुपये लेकर जाने व गुम होने की सूचना दी गई थी। परिजनों द्वारा गुमशुदा सुंदर का नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कॉलेज के पास मिलना बताया गया। सूचना मिलने पर सुंदर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने घर से 9 लाख 30 हजार रुपये लेकर अल्फा स्थित ऑफिस में जमा करने ऑटो से जा रहा था। तभी ऑटो द्वारा उसे अल्फा गोल चक्कर सर्विस रोड पर उतार दिया था। जिसपर वह दूसरे ऑटो में अल्फा जाने के लिए बैठ गया। ऑटो में चालक के अतिरिक्त एक अन्य व्यक्ति भी था। जिसके द्वारा परी चौक की तरफ ले जाने के पश्चात उसके साथ मारपीट की गई। थोड़ी देर बाद जब वह होश में आया तो वह शारदा गोल चक्कर से आगे झाड़ियों में पड़ा था।
विज्ञापन

अब तक की गई पूछताछ व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि प्राथमिक जांच से घटना पूर्णत्या संदिग्ध प्रतीत हो रही है। बार मालिक द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा सुंदर के पास बार में बिक्री के रखे पैसों में से 4 लाख रुपये मंगाए थे। जबकि सुंदर द्वारा 9.30 लाख रुपये लाना बताया गया है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर लूट जैसी घटना का होना प्रतीत नहीं हो रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed