Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegation of corruption on sarpanch

सरपंच पर पंचायती जमीन का पट्टा छोडने में भ्रष्टाचार का आरोप

Fri, 09 Oct 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Allegation of corruption on sarpanch
तावडू। कोटा खंडेवला गांव में ग्रामीणों ने सरपंच पर पंचायत की भूमि के पट्टे आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बुधवार को सीएम विंडो पर इस संबंध में शिकायत देकर दोबारा आवंटन करने की मांग की है। वहीं सरपंच ने आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें निराधार बताया है।
विज्ञापन

कोटा खंडेलवला ग्राम पंचायत के सदस्य जितेंद्र, जयवीर, पूनम, ग्रामीण छज्जू, आनंद, धर्मवीर, देवेंद्र, मंदे, जोगिंदर, सतवीर, राकेश, जयवीर और पुन्नू ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटा खंडेवला की लगभग 42 एकड़ पंचायत की भूमि क्लासिक गोल्फ के अंदर है। आरोप है कि गुपचुप तरीके से बगैर ग्रामीणों की उपस्थिति में पट्टे आवंटन किया गया। इससे ग्रामीणों को नीलामी में भाग लेने का अवसर नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और सचिव ने प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए चौकीदार के माध्यम से गांव में मुनादी कराई कि 5 अक्तूबर को गांव के सरकारी विद्यालय में ग्राम पंचायत भूमि के पट्टे का आवंटन किया जाएगा। आरोप है कि सरपंच और ग्राम सचिव निर्धारित दिन विद्यालय नहीं पहुंचे और गांव के ही एक व्यक्ति के घर से ही आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में ग्राम पंचायत कोटा खंडेवला की सरपंच रवीना राठी का कहना है आवंटन नियमों के मुताबिक हुआ है। मुनादी कराने से पहले एक दैनिक अखबार में विज्ञापन भी प्रकाशित किया गया था। इसके बाद गांव के चौकीदार के माध्यम से मुनादी कराई गई। कुछ लोग रंजिश के कारण झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed