फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All schools under Secondary Education Department will remain open on Valmiki Jayanti Greater Noida

पेरेंट्स ध्यान दें: वाल्मीकि जयंती पर ग्रेनो में खुले रहेंगे कई स्कूल, अभिभावक मांग रहे DM के आदेश की कॉपी

Wed, 16 Oct 2024 10:57 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 10:57 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में बाल्मिकी जयंती पर गुरुवार को कई निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा लेकिन वहीं दूसरी तरफ कई स्कूलों में अवकाश नहीं है। परिषदीय स्कूल में अवकाश रहेगा। अभिभावक सोशल मीडिया पर डीएम की आदेश की कॉपी मांग रहे।

विज्ञापन
All schools under Secondary Education Department will remain open on Valmiki Jayanti Greater Noida
स्कूल जाते बच्चे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के परिषदीय स्कूलों के साथ कई निजी स्कूलों में बृहस्पतिवार यानी आज अवकाश रहेगा। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल खुले रहेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में 17 अक्तूबर को अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूल 17 अक्टूबर को यथावत खुलेंगे। कई अभिभावकों ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल बंद होने की जानकारी दी गई है। सेंट जॉन्स स्कूल,एस्टर, सर्वोत्तम,मिलेनियम, मंथन,ब्लूम, फादर एग्नेल सहित कई स्कूलों की ओर से 17 अक्तूबर को अवकाश की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


कई अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों का स्कूल बृहस्पतिवार को खुला रहेगा। जिन अभिभावकों के बच्चों के स्कूल बंद नहीं हुए हैं। वह सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी के आदेश की कॉपी मांगते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed