फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All India Police T20 League starts today, jawans will hit fours and sixes

Noida News: ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग आज से, जवान लगाएंगे चौके-छक्के

Sun, 01 Mar 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
All India Police T20 League starts today, jawans will hit fours and sixes
ग्रेनो पहुंचीं सात टीमें, दिल्ली पुलिस की टीम सोमवार को पहुंचेगी, 6 मार्च तक होंगे छह मुकाबले, प्रवेश मुफ्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। शहर में सोमवार से छह दिवसीय ऑल इंडिया पुलिस टी-20 लीग का आगाज होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लीग में सोमवार व मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। 5 व 6 मार्च को सेमीफाइनल मैच होंगे। दिल्ली पुलिस टीम के अलावा बाकी सात टीमें ग्रेटर नोएडा पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं जो चार अलग-अलग जोन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दर्शक मैच का आनंद मुफ्त उठा सकेंगे।

ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 6 मार्च तक ये मुकाबले खेले जाएंगे। लीग को लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रशासन की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बीएसएफ में इंस्पेक्टर राकेश का कहना है कि लीग में शामिल होने के लिए सात टीमें ग्रेनो पहुंच गई हैं। दिल्ली पुलिस की टीम सोमवार सीधे मैदान में खेलते हुए दिखाई देंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को पहला क्वार्टर फाइनल दिल्ली बनाम अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस के बीच होगा। दूसरा मुकाबला आरपीएफ बनाम पांडुचेरी पुलिस के बीच खेला जाएगा। इनमें विजेता टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed