{"_id":"6aae80841097efd5850789ae","slug":"all-eyes-on-three-athletes-from-gautam-buddha-nagar-at-the-north-zone-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106511-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के तीन एथलीटों पर निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के तीन एथलीटों पर निगाहें
विज्ञापन
फोटो
राज्य स्तर के बाद अब नॉर्थ जोन पर चमकने के लिए तैयारी में जुटें है जिले के एथलीट
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर बनाई जगह, कनिष्का, शिवानी और रितेश से जिले को पदक की उम्मीद
नितेश कुमार
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के तीन एथलीट उत्तराखंड में आयोजित होने वाली आगामी 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तराखंड के देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 14 से 16 सितंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें दादरी क्षेत्र में संचालित खेलो दादरी प्रोजेक्ट के तहत एथलेटिक्स की तैयारी करने वाले तीन एथलीट भी हिस्सा लेंगे। तीनों एथलीटों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर हुआ है।
एथलीट कोच सनी यादव की निगरानी में एथलेटिक्स के गुर सीखते हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के जॉर्ज टाउन व कंपनी बाग (आजाद पार्क) के पास स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 23 से 25 अगस्त तक 61वीं राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। जिसके महिला वर्ग में एथलीट कनिष्का टोंगर ने अंडर-20 कैटेगरी के जेवलिन थ्रो स्पर्धा में 40.15 मीटर भाला फेंक कर साथ स्वर्ण जीता। एथलीट शिवानी सिंह ने भी इसी कैटेगरी में ऊंची कूद स्पर्धा में 1.43 मीटर के साथ रजत तथा हेप्टाथलान स्पर्धा में 3200 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, पुरुष वर्ग में एथलीट रितेश कुमार ने अंडर-20 कैटेगरी के हेप्टाथलान स्पर्धा में 4086 अंक हासिल कर रजत जीता। 110 मीटर बांधा दौड़ में उन्होंने 14.51 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
अब नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना लक्ष्य है। - कनिष्का टोंगर, एथलीट
आगामी प्रतियोगिता के लिए अभ्यास और फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रही हूं। - शिवानी सिंह, एथलीट
राज्य स्तर पर प्रदर्शन से आत्मविश्वास मिला है। पदक जीतने का प्रयास करूंगा। - रितेश कुमार, एथलीट