फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akhilesh Yadav extended support to the farmers of Noida

अखिलेश यादव ने नोएडा के किसानों को दिया समर्थन

Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav extended support to the farmers of Noida
नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोएडा के धरनारत किसानों का समर्थन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा के मोबाइल पर कॉल करके वार्ता की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर नोएडा के किसानों के साथ प्राधिकरण अन्याय कर रहा है। यह उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सपा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रदेश में सपा की सरकार आने पर नोएडा में सबसे पहले किसानों की समस्याएं दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

किसान नेता सुखवीर खलीफा ने बताया कि पूर्व सीएम ने किसानों की समस्याओं सुनी और फिर सीईओ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नोएडा के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर किसानों की समस्याएं बताई जाती रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भी किसानों के बीच जाकर समस्याएं सुनी थीं और रिपोर्ट उनके समक्ष दी थी। इसलिए नोएडा के किसानों की समस्याओं से वह भलीभांति परिचित हैं और सरकार आने पर सबसे पहले किसानों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। जो अधिकारी किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं उनको भी सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता उनके कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार है। उस समय सपा के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी और सपा नेता योगेंद्र शर्मा समेत कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन

धरने में पहुंचे संजय सिंह , कहा संसद में उठाएंगे आवाज
नोएडा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार को सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पर जारी किसानों के धरने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है यदि उनको मौका मिला तो नोएडा के किसानों की समस्याओं को संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार इतनी डर गई है कि अब किसानों पर केस दर्ज कराकर चुप करना चाहती है। लेकिन किसान डरेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि यूपी के शिक्षामित्रों, किसानों और व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए आम आदमी पार्टी तत्पर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सर्दी में अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी के खिलाफ लाठी उठाने के जरूरत नहीं है। बस आम आदमी अपनी अंगुली का असर दिखा दे तो पीएम और सीएम दोनों धरातल पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान सरकार से भीख नहीं मांग रहे बल्कि अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। इस मौके पर नोएडा के आप प्रत्याशी पंकज अवाना, जेवर की प्रत्याशी पूनम सिंह और दादरी प्रत्याशी राकेश राणा समेत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे 10 किसान
नोएडा। प्राधिकरण ने 20 बार वार्ता होने के बाद भी आबादी, मुआवजा, नक्शा नीति ओर समेत अन्य मांगों का हल नहीं निकलने पर किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। सोमवार को सुखवीर खलीफा समेत 10 किसान आमरण अनशन पर बैठ गए। किसानों ने कहा है कि समस्याओं का समाधान हो नहीं हुआ तो उनकी समाधि प्राधिकरण पर ही बनेगी। किसानों ने चेतावनी दी कि मंगलवार को प्राधिकरण में अधिकारी और कर्मियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
नोएडा के 81 गांवों के हजारों किसान 111 दिनों से प्राधिकरण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्राधिकरण ने उनके घरों पर अपना नाम दर्ज कर लिया है। जबकि किसानों का नाम हटा दिया है। किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि प्राधिकरण बाहरी लोगों को फार्म हाउस के नाम पर साढ़े 12 बीघा जमीन दे सकता है। लेकिन किसान परिवार के एक सदस्या को 1000 वर्ग मीटर जमीन नहीं दे सकता है। उन्होंने कहा कि 20 बार से अधिक वार्ता प्राधिकरण अधिकारियों के साथ हुई लेकिन हल कुछ नहीं निकला है।

सोमवार दोपहर को सुखवीर खलीफा के साथ शेर सिंह, आशीष चौहान, बाबूराम आर्य, विक्रम सिंह, विनोद चौहान, बेदन पंडित, अतर सिंह शर्मा, प्रवीण चौहान, सुबोध पहलवान आदि अनशन पर बैठ गए। उधर, किसानों ने चेतावनी दी कि मंगलवार को किसानों की धरने पर दो से तीन गुना संख्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed