फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akasa discontinues a Mumbai flight; now only one flight option remains.

Noida News: आकासा ने बंद की मुंबई की एक उड़ान, अब केवल एक फ्लाइट का विकल्प

Mon, 07 Sep 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Akasa discontinues a Mumbai flight; now only one flight option remains.
नवी मुंबई और बेंगलूरू की उड़ानें बंद होने के बाद शुरू की थी मुंबई की दो रेगुलर फ्लाइट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। अकासा एयरलाइंस ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली अपनी एक उड़ान कम कर दी है। अब एयरलाइंस की सिर्फ एक ही उड़ान संचालित हो रही है जिसमें यात्री बुकिंग कर पा रहे हैं। कंपनी की ओर से नोएडा से रात 9:05 मिनट पर मुंबई जाने वाली फ्लाइट की बुकिंग बंद कर दी गई है।
नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से घरेलू उड़ानें शुरू हुई थीं। वर्तमान में यहां से इंडिगो और अकासा एयर के विमान उड़ान भर रहे हैं। अकासा की ओर से अभी तक सिर्फ मुंबई के लिए ही सेवा दी जा रही है। एयरलाइंस रोजाना मुंबई की दो उड़ानें संचालित कर रही थी। पहली उड़ान दोपहर 2:10 मिनट की थी, जबकि दूसरी उड़ान रात की थी। हालांकि इसके पीछे कम यात्री भार को ही वजह माना जा रहा है। लेकिन एयरलाइंस कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न रात की विमान सेवा बंद होने की सूचना जारी की गई है। जुलाई में अकासा ने नवीं मुंबई और बेंगलूरू की दोनों सेवाएं स्थगित कर दी थी। यह दोनों उड़ानें स्थगित होने के बाद ही एयरलाइंस की ओर से मुंबई की दो रेगुलर उड़ानें शुरू की गई थी। एयरपोर्ट से मुंबई जाने के लिए दो उड़ानों का विकल्प है। अकासा के अलावा इंडिगो की ओर से भी मुंबई की सेवा यात्रियों को दी जा रही है। इंडिगो की मुंबई के लिए विमान सेवा दोपहर 3 बजे की है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पूरे होंगे लंबित कार्य, विद्युत आपूर्ति होगी बेहतर
नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने सोमवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और एयरपोर्ट प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बिजली आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, संभावित आवश्यकताओं और भविष्य की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान एयरपोर्ट की बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और 220 केवी लाइन के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एयरपोर्ट के इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन (ईएसएस) के लिए नए तीसरे स्वतंत्र फीडर के विकास पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए यीडा के साथ आगामी कार्रवाई की जाएगी। स्वतंत्र फीडर से संबंधित कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। एयरपोर्ट की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ट्रांसमिशन विभाग के माध्यम से बनाई जा रही 220 केवी लाइन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रबंध निदेशक ने संबंधित ट्रांसमिशन विभाग से वार्ता कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एयरपोर्ट को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कार्य समय रहते पूरे किए जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



मुंबई आने-जाने वाले हवाई यात्रियों को मिलेगा सात्विक भोजन

यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों को सात्विक भोजन की सुविधा मिलेगी। अकासा एयरलाइंस ने गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में अपने यात्रियों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। अकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइंस की ओर से मकर संक्रांति, वैलेंटाइन डे, होली, ईद, ईस्टर, गणेश चतुर्थी, दशहरा, दिवाली, क्रिसमस जैसे मौकों पर भी यह सुविधा यात्रियों को दी जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed