{"_id":"6ab294d3e7e1b20c630b8043","slug":"airport-workers-distressed-over-non-payment-of-wages-staged-a-protest-noida-news-c-491-1-rgh1002-10747-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वेतन न मिलने से परेशान एयरपोर्ट के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वेतन न मिलने से परेशान एयरपोर्ट के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-एयरपोर्ट में महीनों से काम करने वाले मजदूर बोले, 6 महीने से नहीं मिल रहा है वेतन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में काम करने वाले ठेकेदार के श्रमिकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने एयरपोर्ट में काम करने वाली टाटा कंपनी पर पिछले छह महीने से वेतन न देने का आरोप लगाया और मांग की है कि उनका वेतन जल्द से जल्द दिलाया जाए। अपनी मांगों को लेकर श्रमिक टाटा कंपनी के अधिकारियों से भी मिले और जल्द से जल्द उनका भुगतान कराने की मांग की।
श्रमिकों ने बताया कि एयरपोर्ट की शुरूआत होने से पहले से वह यहां पर काम कर रहे हैं। ठेकेदार के अंडर में वह टाटा कंपनी के लिए काम कर रहे हैं। शुरूआती महीनों में तो उन्हें समय से भुगतान मिलता था, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति खराब होेने लगी। अब हालत यह है कि पिछले 6 महीने से मजदूरों को वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनकी हालत खराब होती जा रही है। मजदूरों ने बताया कि वह सभी अन्य जिलों और राज्यों से आकर यहां पर काम कर रहे हैं। उन्हें किराए का मकान लेकर रहना पड़ रहा है और अपने परिवार को भी खर्चे के लिए रुपये भेजने पड़ते हैं। लेकिन कई महीने से वेतन न आने के कारण उनकी माली स्थिति काफी खराब हो गई है। 12-12 घंटे की नौकरी करने के बाद भी उन्हें यह परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि टाटा कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।
-- -- -- -- -
टाटा कंपनी पर भुगतान न करने का आरोप
श्रमिक और कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार की ओर से उन्हें भुगतान किया जा रहा था। लेकिन पिछले कई महीनों से ठेकेदार को ही कंपनी ने भुगतान नहीं किया है। पहले जो खर्चा दिया जाता था, वह भी बंद कर दिया है, जिसके कारण यह दिक्कत आ गई है। ठेकेदार के प्रतिनिधियों ने बताया कि टाटा कंपनी के ऊपर लगभग 14 करोड़ रुपये का बिल बकाया है, जिसके कारण मजदूरों का वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए कंपनी के अधिकारियों से मिलकर लगातार भुगतान करने की मांग की जा रही है।