फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After two months, 107 infected in a single day, 33 children also included

दो माह बाद एक ही दिन में 107 संक्रमित, 33 बच्चे भी शामिल

Wed, 20 Apr 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
After two months, 107 infected in a single day, 33 children also included
नोएडा। जिले में कोरोना तेजी से पांव पसारने लगा है। मंगलवार को करीब दो माह बाद एक ही दिन में 100 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 107 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले 12 फरवरी को 129 मामले सामने आए थे। नए संक्रमितों में 33 बच्चे भी शामिल हैं। इस तरह अप्रैल में अब तक 134 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, 32 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 99154 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 98,253 ठीक हो चुके हैं। फिलहाल, 411 सक्रिय मरीज हैं
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा के अनुसार, अधिकांश संक्रमितों का इलाज घर पर ही चल रहा है। सभी में हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं। बढ़ते केसों के मद्देनजर मास्क, सामाजिक दूरी जैसे उपायों को सख्ती से लागू किया जा रहा है। आम लोगों से अपील है कि मास्क पहनें, बिना वजह घरों से नहीं निकलें, सामाजिक दूरी का पालन करें व लक्षण नजर आने पर हेल्पलाइन नंबर 18004192211 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

इधर, 10 दिन में जिले में संक्रमित बच्चों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, सभी में हल्के लक्षण हैं। होम आइसोलेशन में ही बच्चे ठीक हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को कोविड हेल्प डेस्क बनाने, लक्षण वाले बच्चों को स्कूल से दूर रखने व सैनिटाइजेशन आदि के प्रबंध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोत्तम स्कूल के दो बच्चे व अभिभावक संक्रमित
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में दो कक्षाओं के दो बच्चे कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जांच में उनके माता-पिता भी संक्रमित पाए गए हैं। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी निवासी दोनों बच्चों को दो दिन से बुखार था। एक बच्चा कक्षा तीन व एक 5वीं में हैं। जांच में दोनों बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों बच्चों के अभिभावक कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। सर्वोत्तम स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका मेहता ने बताया कि अभिभावकों ने बच्चों को बुखार होने की जानकारी दी थी। बच्चों के साथ अभिभावक भी संक्रमित हैं। अन्य बच्चों के अभिभावकों को बीमार बच्चों को स्कूल न भेजने के लिए कहा गया है। सभी कक्षाओं को सैनिटाइज करा दिया गया है। इधर, गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में छठी कक्षा का एक बच्चा संक्रमित मिला है। हालांकि, प्रिंसिपल सुचि सिन्हा ने इस जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed