फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   after goverment effort worker not intrested in vaccination

स्वास्थ्य कर्मियों ने कम लगवाई डोज

Tue, 16 Feb 2021 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
after goverment effort worker  not intrested  in vaccination
शासन की कवायद और विभागीय कसरत के बाद भी कर्मियों ने बनाई दूरी
विज्ञापन

नोएडा। शासन की कवायद और स्वास्थ्य विभाग की जमीनी कसरत के बावजूद टीकाकरण अभियान जिले में दम तोड़ रहा है। उम्मीद थी कि सोमवार को सर्वाधिक टीकाकरण होकर जिले का एक अपना रिकॉर्ड बनेगा। यहां रिकॉर्ड टीकाकरण की खराब परफॉर्मेंस पर बना। घटे ग्राफ से स्वास्थ्य विभाग बेहद चिंतित है। दोनों डोज कोविशील्ड ही लगाई गई। पहले चरण के टीकाकरण के लिए 26,098 स्वास्थ्य कर्मी कोविन पोर्टल पर पंजीकृत हैं। 14,907 को टीका लग चुका है, 11,911 वंचित कर्मियों को सोमवार को 76 बूथों पर टीके की पहली डोज लगनी थी। इनमें सिर्फ 2126 स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे। यह आंकड़ा 17.84 फीसदी रहा। दूसरी ओर 393 कर्मियों को दूसरी डोज लगनी थी। कुल 6 बूथ बनाए गए। इनमें से महज 301 ही पहुंचे। यह आंकड़ा 76.59 फीसदी रहा।
मार्च से शुरू हो सकता है तीसरा चरण
दूसरे चरण में फ्रंटलाइन कर्मियों को टीका लगाने के बाद तीसरे चरण में आम जन के लिए तैयारी शुरू होनी है। 50 साल से ऊपर वाले आम जन और 50 से कम उम्र के बीमार व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि मार्च में तीसरा चरण शुरू करने के शासन ने संकेत दिए हैं। हालांकि ,इसके लिए तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन

5500 फ्रंटलाइन कर्मी को लगेगा टीका
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण अभियान चलेगा। दूसरे चरण के लिए करीब साढ़े 18 हजार फ्रंटलाइन कर्मी चयनित किए गए हैं। इनमें से 5500 से अधिक को बृहस्पतिवार को टीका लगाया जाएगा। फिर अगले दिन टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक का सबसे खराब रिकॉर्ड
कम टीकाकरण पर शासन और डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। 12 हजार से अधिक कर्मियों को एक दिन में टीका लगाकर स्वास्थ्य विभाग उसी खराब स्थिति को सुधारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बूथ तक कर्मी न पहुंचने के कारण तमाम अरमानों पर पानी फिर गया। सोमवार को जिले का टीकाकरण का सबसे खराब रिकॉर्ड दर्ज किया गया। यह 49 प्रतिशत रहा।
सांसद ने भी लगवाई दूसरी डोज
सांसद डॉ. महेश शर्मा व चाइल्ड पीजीआई के निदेशक डॉ. डीके गुप्ता समेत कई अन्य अधिकारियों ने दूसरी डोज लगवाई। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि टीका लगने के बाद खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने का अहसास हो रहा है। डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई है।

छोटी ने बड़ी को टीका लगाया
जिला अस्पताल में स्टाफ कर्मी ऊषा चौधरी ने वहां कार्यरत बड़ी बहन आशा चौधरी को कोरोना का टीका लगाया। छोटी द्वारा बड़ी बहन को टीका लगाने की चर्चा अस्पताल में दिन भर होती रही।
बयान
कम संख्या में स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने पहुंचे हैं। टीका लगवाने के लिए उन्हें लगातार जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed