फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After four days, the miscreants who came to commit the incident were chased away by the security personnel.

चार दिन बाद फिर वारदात करने पहुंचे बदमाशों को सुरक्षाकर्मी ने खदेड़ा

Fri, 23 Jul 2021 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
After four days, the miscreants who came to commit the incident were chased away by the security personnel.
ग्रेटर नोएडा। सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 में की केमिकल फैक्टरी में चोरी व लूट की कोशिश नाकाम हो गई। बदमाशों को देखते ही सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन बदमाश फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि फरार बदमाश 17 जुलाई को फैक्टरी से पाइप, जेनरेटर, बैटरी आदि 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। सूचना मिलते ही कासना थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र साइट-5 में केमिकल फैक्टरी चलाने वाले गौरव प्रताप ने बताया कि 20 जुलाई को तड़के उनकी फैक्टरी के गेट नंबर-3 पर कार सवार बदमाश पहुंचे। इनमें से तीन बदमाश कार से उतरकर फैक्टरी का गेट खोलने की कोशिश करने लगे। तैनात सुरक्षाकर्मी कमलजीत की उन पर नजर पड़ गई। कमलजीत ने बदमाशों को ललकारा और हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज बदमाश वारदात को अंजाम दिए बिना भाग गए। सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से फैक्टरी में वारदात टल गई। बदमाशों के जाने के बाद एहतियातन फैक्टरी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इससे पता चला कि बदमाश 17 जुलाई की सुबह भी फैक्टरी पर पहुंचे थे। बदमाशों ने फैक्टरी से पाइप, जेनरेटर, बैटरी समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान चुरा लिया था। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज जुटाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed