{"_id":"61824b4c434c34305f176b4f","slug":"after-children-fight-in-greater-noida-beeta-two-a-man-fired-from-his-licensed-pistol-fired-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बच्चों की लड़ाई में लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: ग्रेटर नोएडा में बच्चों की लड़ाई में लाइसेंसी पिस्टल से चलाई गोली, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 03 Nov 2021 02:13 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:13 PM IST
सार
बुधवार सुबह बीटा-2 थाना क्षेत्र की सीनियर सिटिजन सोसायटी में बच्चों के बीच पटाखे चलाने को लेकर शुरू हुई लड़ाई बड़ों तक पहुंच गई। एक बच्चे के पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली एक महिला के पास से गुजर गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में मामूली बात पर दो पक्षों में लड़ाई होने पर एक पक्ष के व्यक्ति ने गोली चला दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने यह जानकारी दी। गोली एक महिला के बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गई।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह बीटा-2 थाना क्षेत्र की सीनियर सिटिजन सोसायटी में बच्चों के बीच पटाखे चलाने को लेकर शुरू हुई लड़ाई बड़ों तक पहुंच गई। इसके बाद एक बच्चे के पिता विजयपाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली एक महिला के पास से गुजर गई।
किसी ने 112 डायल कर पुलिस को सूचित कर दिया। आपस में भिड़ गए, जिसके बाद थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। आरोपी की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद आवश्यक और विधिक कार्रवाई की ज रही है।