फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advocate duped of Rs 5 lakh, case registered

Noida News: अधिवक्ता से 5 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Advocate duped of Rs 5 lakh, case registered
अधिवक्ता से 5 लाख की ठगी, मामला दर्ज
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में निवेश के नाम पर अधिवक्ता से ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। वकील भानू प्रताप निवासी यूसुफपुर चकशाहबेरी का आरोप है कि गाजियाबाद निवासी विकास झा, उसकी पत्नी कृतिका झा और साथी धीरज गुप्ता ने मिलकर उनसे करीब पांच लाख रुपये की ठगी की है। आरोप है कि उनकी मुलाकात मित्र के जन्मदिन पर विकास झा से हुई थी। जिसने खुद को राज्य सरकार द्वारा अधिकृत निवेश योजनाओं का संचालक बताया। उसने कहा कि वह इन्वेस्टमेंट ग्रुप स्कीम चलाता है, जिसमें हर माह एक सदस्य को 5 लाख रुपये मिलते हैं। इस बातों में आकर अधिवक्ता भानू प्रताप ने सितंबर-2023 से अप्रैल 2025 तक विभिन्न माध्यमों से लगभग 5 लाख रुपये विकास झा को दिए। जिनमें कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांसफर और कुछ नकद शामिल थी। जनवरी 2025 में विकास झा ने कहा कि उनका रिटर्न चार माह बाद मिलेगा। फरवरी और मार्च में पैसे मांगने पर उसने टालमटोल करते हुए मार्च माह में भुगतान का आश्वासन दिया लेकिन बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। अप्रैल 2025 तक इंतजार करने के बाद भी जब रकम नहीं मिली तो भानू प्रताप ने अन्य सदस्यों से संपर्क किया, तब उन्हें पता चला कि झा दंपती और धीरज गुप्ता ने कई लोगों को इसी तरह ठगा है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed