{"_id":"69289b5c7b7a639eba0e73e4","slug":"adverse-entry-to-two-teachers-clarification-sought-from-beo-na-news-c-102-1-slko1053-145041-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि, बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि, बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
Fri, 28 Nov 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सिधौली विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय हीरपुर व आंगनबाड़ी केंद्र हीरपुर का औचक निरीक्षण बृहस्पतिवार को किया। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, निपुण तालिका रजिस्टर, यूनिट तालिका रजिस्टर, पीटीएम रजिस्टर व बच्चों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण कर उसमें दर्ज विवरण को परखा। इस दौरान लापरवाही मिलने पर दो शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ बीईओ सहित तीनों से लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है।
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता, मिड-डे-मील की गुणवत्ता के साथ छात्रों व अध्यापकों की उपस्थिति को परखा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए व्यापक स्तर पर अभिभावक शिक्षक मीटिंग का आयोजन आयोजन कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कक्षा कक्ष में जाकर बच्चों से सीधा संवाद कर उन्हें पढ़ाए जाने वाले विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कुछ प्रश्न भी पूछे। विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करें। साथ ही प्रतिदिन निर्धारित यूनीफॉर्म में समय पर ही विद्यालय आए। डीएम ने इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय अख्तर जहां व सहायक अध्यापक आदित्य मिश्र को लापरवाही मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश भी दिया है।