Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Adopting Guru Nanak's message will make your life happy.

Noida News: गुरु नानक के संदेश अपनाने से सुखी हाेगा जीवन

Thu, 06 Nov 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Adopting Guru Nanak's message will make your life happy.
रॉबर्ट्सगंज में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर पंच प्यारों की निकली शोभा यात्रा। संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में बुधवार को सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर में शाम चार बजे शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आगे पंज प्यारे और पीछे शबद कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं की टोली चल रही थी। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज और गुरुनानक पब्लिक के बच्चे पीटी व अन्य खेल का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। सिख समाज के लोगों ने करतब का भी प्रदर्शन किए। नगर के विभिन्न मार्गाें से होते हुए गुरुद्वारा साहब आकर समाप्त हुई। उसके बाद आतिशबाजी की गई। वहीं गुरुद्वारे को फूल-माला, झालरों से सजाया गया था। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद सुरजन सिंह, दयासिंह ने भजन पेश किया।
विज्ञापन

लखनऊ से आए रागी राजिंदर सिंह व उनके साथियों ने शबद कीर्तन का गायन किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक के संदेशों को अपनाकर जीवन को सफल व सुखी बनाया जा सकता है। कहा कि गुरु साहब ने पंगत व संगत की प्रथा चलाई, जिससे छुआछूत दूर हो। साथ ही अपनी कमाई का 10वां हिस्सा समाज में भलाई का कार्य करने के लिए खर्च करने को कहा। गुरुनानक देव ने अपनी बात व उपदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगभग 14 वर्षों तक पैदल ही एशिया महाद्वीप की यात्राएं भी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत सिंह भंडारी, प्रितपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरुप्रीत सिंह, संतोष सिंह, जसबीर सिंह, रंजीत सिंह, दया सिंह, पारब्रह्म सिंह, मनजीत, बलकार सिंह, रवि, सोनू, गोल्डी, काके, जसपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिनगर: एनसीएल बीना कोयला क्षेत्र के आवासीय परिसर स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देव की जयंती मनाई गई। वाराणसी से आए जत्थे ने सबद कीर्तन कर गुरुनानक देव के सुख शांति का संदेश दिया। इस दौरान गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से लंगर का आयोजन किया गया।

रॉबर्ट्सगंज में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर पंच प्यारों की निकली शोभा यात्रा। संवाद

रॉबर्ट्सगंज में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर पंच प्यारों की निकली शोभा यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article