फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Admit cards for REET will be issued on 28th

Noida News: रीट के लिए 28 को जारी होंगे प्रवेशपत्र

Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Admit cards for REET will be issued on 28th
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा करवाए जाने वाले रीट (रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट) के प्रवेशपत्र 28 अक्तूबर को जारी हो जाएंगे। कुलपति का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारियां कर रहा है। केंद्र निर्धारित होने के बाद प्रवेशपत्र ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से 30 अक्तूबर को 26 विषयों में 587 सीटों पर प्रवेश परीक्षा होनी है। सबसे अधिक 117 सीटें अंग्रेजी विषय और सबसे कम एक सीट हॉर्टिकल्चर (बागवानी) में है। अधिकारियों का कहना है कि प्रवेश परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। 30 अक्तूबर को परीक्षा दो पालियाें में होगी। पेपर एक की परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक होगी और पेपर दो की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। 31 अक्तूबर को आंसर की जारी की जाएगी, जबकि एक और दो नवंबर को आंसर की से संबंधित आपत्तियां दर्ज करवाई जाएंगी। वहीं, चार नवंबर को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी का कहना है कि अभी परीक्षा केंद्र निर्धारित करने पर मंथन किया जा रहा है। राजकीय पॉलीटेक्निक, हिंदू कॉलेज और केजीके कॉलेज में से किसी एक स्थान को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। सोमवार शाम तक परीक्षा केंद्र निर्धारित हो जाएगा। इसके बाद 28 अक्तूबर को प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


00
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed