फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Admission process will start from today in Kendriya Vidyalaya NTPC

Noida News: केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में आज से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया

Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Admission process will start from today in Kendriya Vidyalaya NTPC
केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में आज से शुरू होगी दाखिले प्रक्रिया
विज्ञापन

-कक्षा तीन और ऊपर की अन्य कक्षाओं के रिक्त पदों पर तीन जुलाई से शुरू
होगा दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
जारचा। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी दादरी में कक्षा एक और दो में प्रवेश की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी। अभिभावक स्कूल जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं कक्षा तीन और ऊपर की अन्य कक्षाओं के रिक्त पदों पर दाखिले की प्रक्रिया तीन जुलाई से शुरू होगी। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।


पिछले साल एनटीपीसी ने विद्यालय को अनुदान राशि देना बंद कर दिया था। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूल को बंद करने की सूचना जारी कर दी थी। आसपास के गांव के लोगों ने विद्यालय बंद होने का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा था। उसके बाद प्रबंधन ने फिर से विद्यालय शुरू करने का फैसला लिया, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषण नहीं की गई थी। अब प्रबंधन ने दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा कर दी है। प्रबंधन ने बताया कि कक्षा एक और दो में दाखिले के लिए पंजीकरण 26 जून से शुरू हो जाएगा। जो 17 जुलाई तक चलेगा। वहीं कक्षा तीन और आगे की अन्य कक्षाओं के रिक्त पदों पर दाखिले के लिए पंजीकरण तीन से 12 जुलाई तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed