फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration's task force will monitor the acquired villages

Noida News: अधिग्रहण वाले गांवों में निगरानी करेगी प्रशासन की टास्क फोर्स

Sun, 19 Apr 2026 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Administration's task force will monitor the acquired villages

विज्ञापन
अवैध निर्माण कराने वालों की सूची तैयार करके की जाएगी कानूनी कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहित हो चुकी जमीन में अवैध रूप से निर्माण काम कराने वालों पर अब प्रशासन की टास्क फोर्स नजर रखेगी। पुलिस के साथ मिलकर प्रशासन की टीमें क्षेत्र में निगरानी करेंगी और अवैध निर्माण कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने टीम को निर्देश दिए हैं और अब 24 घंटे टीमें क्षेत्र की निगरानी करेंगी। जेवर क्षेत्र में एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित हुई जमीनों के तीसरे चरण का मुआवजा बांटने का काम चल रहा है। इसी बीच में अराजक तत्व प्रशासन की आंख में धूल झोंककर अवैध रूप से निर्माण कार्य करा रहे हैं। प्रशासन को गुमराह करने के लिए आरोपी रात के अंधेरे में निर्माण का काम कर रहे हैं। जिसके लिए क्षेत्रीय लेखपालों के साथ अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। पुलिस की मदद से यह टीमें लगातार क्षेत्र की निगरानी करते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेंगी।
अवैध निर्माण कराने वालों की बनने लगी सूची
प्रशासन ने अधिग्रहण के बाद जमीनों पर अवैध निर्माण कराने वालों की सूची बनाने का काम तेज कर दिया गया है। ज्यादातर मामलों में जमीन मालिक के बजाय दूसरे लोग निर्माण काम करा रहे थे। जिससे कि दोगुना मुआवजा लिया जा सके। इनकी सूची तैयार हो रही है, जिसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनका मुआवजा रोका जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
हमारे पास अधिग्रहित जमीन की सारी सूचना मौजूद है। धारा-11 लगने के बाद जो लोग अधिग्रहित जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं, उनकी सूची तैयार हो रही है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है और मुआवजे भी रोके जाएंगे। साथ ही इनको भू-माफिया घोषित करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दुर्गेश कुमार, एसडीएम, जेवर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed