फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration recovered 89 crores from builders in two months

Noida News: पिछले दो माह में वसूले 89 करोड़, इस बार और सख्त होगी कार्रवाई

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Administration recovered 89 crores from builders in two months
प्रशासन ने दो माह में बिल्डरों से वसूले 89 करोड़
विज्ञापन

- 400 करोड़ रुपये बकाया है बिल्डरों पर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने पिछले दो माह में बिल्डरों से 89 करोड़ रुपये की वसूली की है। अभी भी बिल्डरो पर करीब 400 करोड़ से अधिक बकाया है। शुक्रवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर सभी तहसील की राजस्व टीमों को अलर्ट कर दिया है। जारी माह में बड़े स्तर पर अभियान चलाकर बिल्डरों से वसूली के निर्देश दिए है जिससे खरीदारों के साथ-साथ राजस्व का बकाया भी वसूला जा सके। जिला प्रशासन ने अप्रैल में बिल्डरों से खरीदारों का पैसा वसूलने का अभियान शुरू किया था। तब 101 बिल्डरों से 503 करोड़ की वसूली होनी थी। अप्रैल में प्रशासन ने बिल्डरों से यूपी रेरा की आरसी पर 47 करोड़ रुपये वसूला। वहीं पिछले माह मई में प्रशासन की राजस्व टीमों ने 42 करोड़ रुपये की वसूली की है। अधिकारियों ने बताया कि निकाय चुनाव और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के कारण वसूली प्रभावित रही। हाईकोर्ट में भी लगातार याचिकाओं के जवाब दाखिल करने के कारण भी वसूली पर प्रभाव पड़ा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि दादरी, सदर और जेवर तहसील की राजस्व टीमों के साथ बैठक की गई है। बैठक में सभी को बड़े स्तर पर अभियान चलाकर वसूली के निर्देश दिए है। यूपी रेरा के साथ-साथ राजस्व की आरसी पर वसूली भी की जाएगी। बिल्डरों की कुर्क संपत्तियों को भी नीलाम कराने के निर्देश दिए गए है। ताकि नीलामी के माध्यम से खरीदारों का पैसा निकाला जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed