फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ADG reviwed to Noida police

एडीजी ने टॉप-10 अपराधियों का ब्योरा जांचा

Sun, 19 Jul 2020 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
ADG reviwed to Noida police
एडीजी ने टॉप-10 अपराधियों का ब्योरा जांचा
विज्ञापन

नोएडा। अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंघल ने शनिवार को जिले में लागू पुलिस कमिश्नरी प्रणाली की समीक्षा की। पिछले छह माह में पुलिसिंग में आए बदलावों को परखा। उनका मुख्य फोकस थाना स्तर पर टॉप-10 बदमाशों की सूची पर रहा। महिला और साइबर अपराध के संबंध में भी जानकारी हासिल की।

दरअसल, शासन से गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू की गई है। छह माह पूरे होने पर कमिश्नरी प्रणाली की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के निष्कर्षों के आधार पर ही इसे दूसरे जिलों में लागू करने पर निर्णय लिया जाएगा। जिले में समीक्षा के लिए एडीजी संजय सिंघल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर हैं। शनिवार को उन्होंने सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 1बजे तक समीक्षा बैठक की। मैराथन बैठक में पुलिस अफसरों की नियुक्ति का आंकड़ा देखा कि वह शासनादेश के अनुसार है या नहीं। थाना स्तर से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक की नियुक्ति की जानकारी ली। जिले में थाना स्तर पर टॉप-10 बदमाशों की सूची और सक्रिय अपराधियों के बारे में जाना। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य कार्रवाई, संपत्ति जब्त आदि का ब्योरा हासिल किया। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में की गई कार्रवाई के बारे में जाना। इनकी प्रगति, ट्रायल व निरोधात्मक कार्यवाही, जनपदीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठकों का आयोजन, अभियोजन की कार्यवाही में गवाहों की उपस्थिति एवं मुकदमों की पैरवी आदि की विस्तार से समीक्षा की। पुलिस की लापरवाही से कहीं अपराधी तो लाभ नहीं उठा रहे व राजनीतिक रूप से भी पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। चूंकि पिछले दिनों भाजपाइयों ने कमिश्नरी प्रणाली को खत्म करने की मांग की थी। ऐसे गंभीर मामलों का भी ब्योरा मांगा, जिनका अभी खुलासा नहीं हो सका है। कंटेनमेंट जोन में पुलिस की सख्ती, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मास्क एवं सामाजिक दूरी के निर्देशों का पालन, रात्रि कर्फ्यू व वाहनों की चेकिंग आदि की भी जानकारी ली। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश कुमार, अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली समेत सभी डीसीपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed