फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Additional Deputy Commissioner hoisted the flag in the full dress rehearsal of Republic Day celebrations

गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रस रिहर्सल में अतिरिक्त उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण

Mon, 24 Jan 2022 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Additional Deputy Commissioner hoisted the flag in the full dress rehearsal of Republic Day celebrations
नूंह। गणतंत्र दिवस समारोह को पूरे हर्षोल्लास से मनाने के लिए सोमवार को नई अनाज मंडी नूंह में फुल ड्रेस रिहर्सल का शानदार प्रदर्शन किया गया। फाइनल रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. सुभिता ढाका ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बारीकी से अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस देश की आन-बान शान का प्रतीक समारोह है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि फाइनल रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों के इंचार्ज को जो निर्देश दिए गए है वो उन निर्देशों का पूरा पालन करें तथा बच्चों को अभ्यास कराकर गणतंत्र दिवस के लिए तैयार करे ताकि 26 जनवरी को बच्चे कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दे सकें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ध्वजारोहण करेंगे व परेड की सलामी लेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, नूंह एसडीएम सलोनी शर्मा, सीईओ जिला परिषद गजेंद्र सिंह, नगराधीश अखिलेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अनिल कालरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमें
सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अड़बर द्वारा बेटी पढ़ाओ, राजकीय महिला कॉलेज पुन्हाना द्वारा समूह गान (संगठन गढ़े चलो), राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घासेड़ा जल शक्ति अभियान, मेवात मॉडल स्कूल नूंह द्वारा समूह नृत्य पंजाबी, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह हरियाणवी नृत्य मर्द शूरमा की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड की टुकड़ियां
परेड इंचार्ज सतीश कुमार डीएसपी फिरोजपुर-झिरका के नेतृत्व में मार्च पास्ट का आयोजन हुआ। इस मार्च पास्ट में पीएसआई संजीव के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, एएसआई मंजू हरियाणा महिला पुलिस, सब-इंस्पेक्टर बीरसिंह के नेतृत्व में होम गार्ड, प्रजातंत्र के प्रहरी रिहान के नेतृत्व में मेवात मॉडल स्कूल नूंह, सोनम के नेतृत्व में एसपीसी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह, नावेद अली के नेतृत्व में एसपीसी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फिरोजपुर-नमक मुस्तफा के नेतृत्व, एनसीसी यासीन मेव डिग्री कॉलेज नूंह, एनसीसी गर्ल्स यासीन डिग्री कॉलेज नेहा के नेतृत्व में, बैंड राकेश की टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed