फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Additional camps to be set up for electricity connections in the submergence zone.

Noida News: डूब क्षेत्र में बिजली कनेक्शन के लिए लगेंगे अतिरिक्त शिविर

Sun, 11 Oct 2026 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Additional camps to be set up for electricity connections in the submergence zone.
-छिजारसी के साथ अब पर्थला इलाके में भी शुरू हुई व्यवस्था, तीन शिविरों में दिए जा रहे अस्थायी स्मार्ट प्रीपेड मीटर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन देने की प्रक्रिया तेज करने के लिए अतिरिक्त शिविर लगाए जा रहे हैं। छिजारसी के बाद अब पर्थला इलाके में भी शिविर लगाकर लोगों को अस्थायी बिजली कनेक्शन देने की व्यवस्था की जा रही है। छिजारसी में फिलहाल तीन शिविरों के जरिये निवासियों को अस्थायी स्मार्ट प्रीपेड मीटर दिए जा रहे हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में लंबे समय से बिजली कनेक्शन की मांग उठ रही थी। यहां बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अस्थायी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की व्यवस्था शुरू की गई है। विद्युुत निगम के अधीक्षण अभियंता वाणिज्यिक उमेश सिंह यादव ने बताया छिजारसी में तीन शिविर लग रहे हैं। अब पर्थला क्षेत्र में भी शिविरों के जरिये कनेक्शन देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। अतिरिक्त शिविर लगाने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक बिजली कनेक्शन की सुविधा पहुंचाना है। इससे लोगों को आवेदन और कनेक्शन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed