{"_id":"5e6a731c8ebc3ea82f578168","slug":"action-taken-against-30-for-cheating-in-exam-mewat-news-noi4980517171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की परीक्षाओं में नकल जारी, 30 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की परीक्षाओं में नकल जारी, 30 पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। हर साल की तरह इस बार भी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में शरारती तत्वों का दखल कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 30 परीक्षार्थियों के नकल करने पर केस बनाए गए। जिससे अन्य छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भले ही परीक्षा से पूर्व प्रशासन ने केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 का प्रावधान किया है लेकिन इसका उल्लंघन किया जा रहा है। दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर में भी नूंह के परीक्षा केंद्रों पर शरारती तत्वों का परीक्षा के समय से ही जमावड़ा देखने को मिला। भले ही परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्वों को खदेड़ने के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं लेकिन शरारती तत्व पुलिस पर भरी पड़ रहे हैं।
नकल करवाने वालों के हौसले पूरी तरह से बुलंद है। नूंह के ग्रीन फील्ड स्कूल, अरावली पब्लिक स्कूल, फिरोजपुर नमक स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यासीन मेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अलावा पल्ला गांव के हरमन माइनर स्कूल में नकल कराने वाले तत्व भारी संख्या में मौजूद रहे। ऐसे में लोगों का कहना है, कि परीक्षा से पूर्व विभाग द्वारा किए गए वादे यहां दिखाए नहीं दे रहे हैं, इसी कारण परीक्षा केंद्रों पर शरारती तत्व मौजूद हैं। एक बच्चे के साथ पांच से छह लोग परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी कारण केंद्रों पर भारी भीड़ जमा हो रही है।
फोटो ऱ् नूंह के ग्रीन फील्ड स्कूल के बहार जमा नकल करवाते शरारती तत्व।