{"_id":"69231035aa8eda6d8d099fa2","slug":"action-against-21-people-for-not-getting-verification-done-na-news-c-5-1-drn1027-840994-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सत्यापन नहीं कराने पर 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सत्यापन नहीं कराने पर 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को नगर और देहात क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान 117 लोगों के सत्यापन के साथ ही 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार सुबह पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नगर में किराये के मकान में रहने वाले व्यक्तियों के साथ ही होटल, ढाबों और देहात क्षेत्र में गन्ना कोल्हुओं पर काम करने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन किया।
अभियान के दौरान पुलिस की ओर से 117 लोगों का सत्यापन किया गया। इस दौरान सत्यापन नहीं कराने पर 18 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया। तीन लोगों पर 10 - 10 हजार का जुर्माना लगाया गया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।