फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of pushing and forcibly evacuating a womanAccused of pushing and forcibly evacuating a woman

Noida News: महिला से धक्का-मुक्की और जबरन मकान खाली कराने का आरोप

Thu, 12 Mar 2026 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Accused of pushing and forcibly evacuating a womanAccused of pushing and forcibly evacuating a woman
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गांव सैनी में किराये पर रहने वाली महिला ने युवक पर जबरन मकान से निकालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता पूजा गांव सैनी में पति नरेश के साथ किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि बीती सात मार्च को देवेंद्र कसाना उर्फ देवा नाम के व्यक्ति ने घर आकर जबरन मकान खाली कराने की कोशिश की। साथ ही उससे गाली-गलौज करते हुए घर का सामान बाहर फेंकने लगा।

पीड़िता ने बताया कि मकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर डायल-112 पर सूचना दी। बावजूद आरोपी का व्यवहार नहीं बदला। आठ मार्च को वह फिर घर आया और गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। मामले में कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed