{"_id":"68bc4320e56cd603ca0e9b22","slug":"accused-of-operating-electric-incinerator-against-rules-grnoida-news-c-23-1-lko1064-74259-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नियमों के खिलाफ विद्युत भस्मक यंत्र चलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नियमों के खिलाफ विद्युत भस्मक यंत्र चलाने का आरोप
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर की एक पशु प्रेमी महिला ने सेक्टर स्वर्णनगरी में नियमों के खिलाफ एक विद्युत भस्मक यंत्र चलाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नियमों के खिलाफ जाकर रिहायशी क्षेत्र में विद्युत भस्मक यंत्र का संचालन किया जा रहा है। प्राधिकरण से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहां अंदर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। अब महिला ने मुख्यमंत्री और यूपीपीसीबी से शिकायत की है।
पशु प्रेमी कावेरी राणा ने बताया कि सेक्टर स्वर्णनगरी में प्राधिकरण का नसबंदी केंद्र चल रहा है। आरोप है कि वहां पर अवैध रूप से विद्युत भस्मक यंत्र लगाया हुआ है। जहां पर कुत्तों का जलाया जा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्र में बीच विद्युत भस्मक यंत्र को नहीं लगाया जा सकता है। अगर लगा है तो 100 फीट ऊंची चिमनी लगानी जरूरी है। चिमनी भी नहीं लगी है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से अनुमति भी नहीं ली गई है। अवैध रूप से यंत्र का संचालन किया जा रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी प्राधिकरण जानकारी नहीं दे रहा है। उन लोगों को अंदर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। साथ ही यूपीपीसीबी से भी शिकायत की है। वहीं प्राधिकरण के अफसरों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वहां केवल नसबंदी व टीकाकरण केंद्र चल रहा है। विद्युत भस्मक यंत्र नहीं लगा है।