{"_id":"64caa7b44e2b8b1a4a0e21a4","slug":"accused-of-feeding-chicken-in-veg-roll-grnoida-news-c-23-1-noi1091-14205-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वेज रोल में चिकन डाल कर खिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वेज रोल में चिकन डाल कर खिलाने का आरोप
विज्ञापन
वेज रोल में चिकन डाल कर खिलाने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। सोशल मीडिया पर एक युवक ने वीडियो वायरल कर एक रेस्त्रां संचालक पर वेज रोल में जानबूझकर चिकन डालकर खिलाने का आरोप लगाया है। युवक का यह भी कहना है कि रेस्त्रां संचालक ने खुद को हिंदू बताया लेकिन आईडी में वह दूसरे समुदाय का निकला।
वायरल वीडियो में युवक कहता दिख रहा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति गोल चक्कर के समीप एक रेस्त्रां से वेज रोल खरीदा था। आरोप है कि संचालक ने जानबूझकर उनके वेज रोल में चिकन डाल दिया। जब उन्होंने संबंध में संचालक का विरोध किया तो वह हंसने लगा। आरोप है कि रेस्त्रां संचालक ने पहले अपना नाम राहुल जोशी बताया, लेकिन उसके पास दो आईडी हैं, जिसमें उसके दूसरे समुदाय का होने की पुष्टि हो रही है। युवक का आरोप है कि रेस्त्रां संचालक ने सावन महीने जानबूझकर उसके साथ ऐसा किया है। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो