फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accused arrested in celebratory firing

Noida News: शादी में हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Nov 2025 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in celebratory firing
दादरी। आमका रोड स्थित माधव फार्म हाउस में आयोजित शादी में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर की शाम को माधव फार्म हाउस में शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। आयोजन में फार्म हाउस के गेट पर बढ़पुरा गांव निवासी सकुल उर्फ सुक्की हर्ष फायरिंग करने लगा। हर्ष फायरिंग के लिए आसपास के लोगों ने मना भी किया, लेकिन वह फायरिंग करता रहा। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले सकुल उर्फ सुक्की को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध पिस्टल मिल गई। जब पिस्टल के बारे में जानकारी की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed