{"_id":"60d705d88ebc3eb441214869","slug":"accused-arrested-for-molesting-punjabi-actress-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: अभिनेत्री से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, आरोपी बोला- वह उसके साथ रहती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: अभिनेत्री से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, आरोपी बोला- वह उसके साथ रहती है
Sat, 26 Jun 2021 04:17 PM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Jun 2021 04:17 PM IST
सार
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अभिनेत्री ने थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई कि 23 जून की रात को होटल में लिफ्ट से उतरते समय पंजाबी गायक और बिल्डर देवेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित एक होटल में पंजाबी अभिनेत्री के साथ लिफ्ट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि अभिनेत्री ने थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई कि 23 जून की रात को होटल में लिफ्ट से उतरते समय पंजाबी गायक और बिल्डर देवेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की।
उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि अभिनेत्री का तलाक हो चुका है और वह उसके साथ काफी दिनों से रह रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपी के अनुसार घटना वाले दिन छेड़छाड़ नहीं अभिनेत्री के साथ उसकी कहासुनी हुई थी, पुलिस ने लिफ्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें आरोपी युवती से उसका फोन छीनने का प्रयास करते दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन