फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accusation of murder of a youth, family members sit with the body outside the police station

Noida News: युवक की हत्या का आरोप, थाने के बाहर शव रखकर बैठे परिजन

Tue, 16 Sep 2025 02:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 16 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Accusation of murder of a youth, family members sit with the body outside the police station
गांव अंदौस में रविवार की शाम मारपीट के बाद देर रात घर पर सोते समय युवक की मौत हो गई। परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पिसावा पुलिस ने पोस्टमार्टम करा लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर सोमवार की शाम छह बजे थाने के बाहर ही शव रखकर परिजन बैठ गए। एक घंटे बाद शाम करीब सात बजे थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

गांव निवासी हरेंद्र सिंह (48) पुत्र उदयवीर सिंह एक विद्यालय की गाड़ी चलाते थे। रविवार को छुट्टी पर अपने घर पर थे। गाड़ी हटाने को लेकर डेयरी के मुनीम लोकेश से उनकी गाली-गलौज हुई थी। लोकेश ने डेयरी संचालक श्यामवीर सिंह को बताया और सूचना देकर पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

मृतक की मां सरदारी देवी, पत्नी प्रभा देवी, भाई सत्येंद्र कुमार व पुत्र रूपेश का आरोप है कि पीआरवी कर्मियों के सामने ही आरोपियों ने हरेंद्र सिंह का गला दबाया। इससे गले में सूजन आ गई और रात में उसकी मौत हो गई। परिजन ने घटना को दबाने आरोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप थाना पुलिस पर लगाया। कहा कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया कि युवक ने शराब पी थी। भोजन नहीं किया था। देर रात करीब डेढ़ बजे पानी पीने के बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई ऊपरी कोई चोट नहीं आई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर लोकेश और श्यामवीर सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed