फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accusation of assaulting daughter and national skating referee

Noida News: नेशनल स्केटिंग रेफरी और बेटी से मारपीट का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Accusation of assaulting daughter and national skating referee
प्रतीक विस्टीरिया में बढ़ा विवाद, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-76 स्थित प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले पिटबुल कुत्ते और अवैध अतिक्रमण को लेकर हुए विवाद के बाद अब सोसाइटी में एक नया मामला सामने आया है। इस बार नेशनल लेवल की स्केटिंग रेफरी और उनकी बेटी के साथ मारपीट और बदसलूकी का आरोप है। पीड़ित परिवार ने थाना सेक्टर-113 पुलिस को शिकायत दी है। इसमें पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि सोमवार शाम को उनके सामने वाले फ्लैट में रहने वाले पड़ोसियों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ और उनकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, घर के बाहर रखा सामान भी तोड़ दिया गया। पीड़िता के पति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी अनुपस्थिति में पड़ोसी और उनके बेटे ने उनकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, घर के बाहर रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
विज्ञापन


पहले भी विवादों में घिर चुकी है प्रतीक विस्टीरिया

प्रतीक विस्टीरिया सोसाइटी में हाल के दिनों में विवादों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहले पिटबुल कुत्ते और अवैध अतिक्रमण को लेकर देर रात हंगामा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी थी। अब मारपीट का नया मामला सामने आने से सोसाइटी में सुरक्षा और आपसी सौहार्द को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed