फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accomplice of miscreant Ashu Jat arrested in SUV robbery

बदमाश आशु जाट का साथी एसयूवी लूट में गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
accomplice of miscreant Ashu Jat arrested in SUV robbery
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित चेरी काउंटी के निकट पुलिस ने आशु जाट के साथ मिलकर स्कार्पियो लूटने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नीटू शर्मा निवासी खतौली, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आशु जाट के जेल जाने के बाद से मिंटू व नीटू गिरोह का संचालन कर रहे थे। मिंटू को एक सप्ताह पहले बिसरख कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में ही नीटू का नाम सामने आया है। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले बदमाशों ने बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर को पिस्टल दिखाकर स्कॉर्पियो लूटी थी। लूट में नीटू भी शामिल था। आशु के जेल जाने के बाद नीटू गिरोह में मिंटू बदमाश के साथ सक्रिय था।
विज्ञापन

आशु ने पिछले वर्ष 6 जनवरी 2020 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एसयूवी लूट के दौरान विरोध करने गौरव चंदेल की हत्या कर उसकी एसयूवी लूट ली थी। उसके बाद उसने गाजियाबाद में भी एक कार लूटी थी। पुलिस ने उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम रखा था। एक वर्ष तक पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर आशु मुंबई पहुंच गया था और फलों का ठेला लगाने लगा था। मुंबई व हापुड़ पुलिस ने उसको मुंबई से गिरफ्तार किया था। फिलहाल आशु जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed