फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ac compressor blasts kills one

एसी का कंप्रेशर फटने से लीक हुई गैस, युवक की मौत

Tue, 13 Oct 2020 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
ac compressor blasts kills one
नोएडा। सेक्टर-41 में एसी का कंप्रेशर फटने से गैस लीक होने पर एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के दौरान आग लगने से कमरे में रखा सामान जल गया। परिजनों की सूचना पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर एक अस्पताल पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर -41 के सी ब्लॉक में दिनेश महाजन अपने परिवार के साथ रहते हैं और वह कारोबारी हैं। शनिवार रात को उनका बेटा सिद्धांत महाजन अपने कमरे में सो रहा था। रात में एसी का कंप्रेशर फट गया और कमरे में गैस लीक हो गई। इससे कमरे में आग लग गई। आवाज सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे।कमरे में रखे कुछ कपड़े जल गए। आग बुझाकर वह तुरंत सिद्धांत को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक सिद्धांत मनोरोगी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed