फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP's 11 candidates declared for Delhi Assembly elections

Noida News: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप के 11 उम्मीदवार घोषित

Thu, 21 Nov 2024 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
AAP's 11 candidates declared for Delhi Assembly elections
तीन विधायकों के टिकट कटे, भाजपा व कांग्रेस से आप में शामिल छह नेताओं पर भी जताया भरोसा
विज्ञापन


पीएसी की बैठक में लगी मुहर, जिन सीटों पर उतारे प्रत्याशी, उनमें से आठ पर नहीं थे आप के विधायक
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में आप की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। विधायकों के खिलाफ लोगों की नाराजगी को भांपते हुए तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं, पिछले दिनों कांग्रेस व भाजपा से आप में शामिल होने वाले छह नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि छतरपुर, बदरपुर, लक्ष्मी नगर, सीलमपुर, सीमापुरी, रोहतास नगर, घोंडा, विश्वास नगर, करावल नगर, किराड़ी व मटियाला विधानसभा सीटों से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। पार्टी सर्वे और क्षेत्र में लोगों के फीडबैक के आधार पर प्रत्याशियों का चयन कर रही है। इसी प्रकिया के तहत 11 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जो लिस्ट आई है, उसमें से आठ विधानसभा क्षेत्रों में अभी आप के विधायक नहीं है। इन क्षेत्रों में आप के चुनावी अभियान को मजबूती देने के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। वरिष्ठ नेता गोपाल राय का दावा है कि दिल्ली के लोगों को यकीन है कि दिल्ली में काम आप व अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। यह धारणा पूरे दिल्ली के अंदर धीरे-धीरे काफी मजबूत हुई है। इससे भरोसा बना है कि दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के नेतृत्व में फिर से आप की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


-----

कौन कहां से उम्मीदवार



छतरपुर : बीते चुनाव में यह सीट आप के खाते में गई थी। करतार सिंह तंवर विजयी हुए थे। लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने पाला बदल लिया और भाजपा में शामिल हो गए। उधर, छतरपुर से भाजपा के टिकट पर तीन बार विधायक रहे ब्रह्म सिंह तंवर आप में शामिल हो गए। आप ने इन पर ही भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरपुर: : राम सिंह नेता पिछली विधानसभा से पहले कांग्रेस से आप में शामिल हुए थे। आप ने 2020 विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बेहद करीबी मुकाबले में भाजपा के रामबीर सिंह बिधूड़ी से हार गए थे। आप ने दुबारा राम सिंह पर भरोसा जताया है।

लक्ष्मी नगर : बीबी त्यागी ने पिछले दिनों भाजपा छोड़ दी थी। वे आप में शामिल हुए थे। त्यागी पहले एमसीडी नेता सदन रह चुके हैं। एक बार भाजपा ने लक्ष्मी नगर सीट से इनको प्रत्याशी भी बनाया था।

सीमापुरी
: बीते चुनाव में सीमापुरी सीट आप के हक में गई थी। विधायक राजेंद्र पाल गौतम आप सरकार में मंत्री भी रहे। बाद में विवादों में आने पर मंत्री पद से हटा दिया गया। कुछ समय बाद वह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। बीते दिनों कांग्रेस से कई बार विधायक रहे वीर सिंह धींगान आप में शामिल हो गए। आप ने धींगान को उम्मीदवार बनाया है।

विश्वास नगर : दीपक सिंघला इस सीट से उम्मीदवार हैं। लगातार दूसरी बार सिंघला पर आप ने भरोसा जताया है। पिछला चुनाव हारने के बाद भी वह लगातार आप के लिए लोगों के बीच सक्रिय रहे।

घोंडा : गौरव शर्मा को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। पत्नी वर्तमान में काउंसलर हैं। वे खुद सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं।

करावल नगर
: मनोज त्यागी को उम्मीदवार बनाया गया है। मनोज आप के पार्षद रहे हैं। आप की तरफ से उन्होंने एमसीडी सदन में नेता विपक्ष की भूमिका निभाई थी।
रोहताश नगर : वर्तमान विधायक सरिता सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
सीलमपुर : आप ने सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व पार्षद जुबेर चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। जुबेर पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता रहे मतीन अहमद के पुत्र हैं। बीते दिनों पिता-पुत्र ने कांग्रेस छोड़कर आप की सदस्यता ली है।

किराड़ी : आप ने ऋतुराज झा का टिकट काट लिया है। इनकी जगह भाजपा के पूर्व विधायक अनिल झा को उम्मीदवार बनाया है। अनिल ने बीते दिनों आप की सदस्यता ली थी।


मटियाला : मौजूदा विधायक गुलाब सिंह का भी टिकट कट गया है। उनकी जगह कांग्रेस से पूर्व विधायक सुमेश शौकीन को उम्मीदवार बनाया है। सुमेश ने बीते दिनों आप की सदस्यता ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article