{"_id":"68b83abfc5d035cb2a0c78f7","slug":"aap-sent-relief-material-for-the-flood-victims-of-punjab-noida-news-c-340-1-del1011-103459-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आप ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आप ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज की अगुवाई एक ट्रक रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आप ने दिल्ली से राहत अभियान की शुरुआत की है। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज बुधवार को राहत सामग्री से भरे पहले ट्रक के साथ पंजाब रवाना हुए।
इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हर दिन दिल्ली से नेता, विधायक, सांसद और आम लोग ट्रक भरकर राहत सामग्री पंजाब भेजकर सेवा करेंगे। दिल्ली के आरडब्ल्यूए, व्यापारी और आम नागरिक भी सहयोग कर रहे हैं। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर कहा कि आप नेता और कार्यकर्ता दिल खोलकर मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं, सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में बाढ़ ने खेती, जानवरों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है। पहली खेप में राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की ओर से सामग्री भेजी गई है। अब रोजाना राहत ट्रक निकलेंगे। केजरीवाल के निर्देशानुसार हम तन, मन और धन से सेवा करेंगे। हमारे सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे भी अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पंजाब को सवा तीन करोड़ देंगे राघव चड्ढा
नई दिल्ली। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सांसद निधि (एमपीएलएडीएस) से पंजाब के लिए 3.25 करोड़ रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की है। यह राशि बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और पुनर्निर्माण कार्यों पर खर्च होगी।
विज्ञापन
राघव चड्ढा ने कहा कि बाढ़ ने पंजाब में भारी तबाही मचाई है। कई घर उजड़ गए। फसलें नष्ट हो गईं। पशुधन का नुकसान हुआ और 30 लोगों की जान चली गई। इतनी तबाही के बावजूद पंजाब ने हार नहीं मानी। यह वही धरती है जहां बाबा नानक ने लंगर की परंपरा शुरू की थी और आज भी हर गांव व गुरुद्वारे में लंगर चलाकर सेवा हो रही है। गुरदासपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा बांधों की मरम्मत व मजबूती के लिए 2.75 करोड़ दिए जाएंगे जबकि अमृतसर जिले में राहत व पुनर्वास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये खर्च होंगे। चड्ढा ने स्पष्ट किया कि ये फंड मेरा नहीं है पंजाब का है। हर रुपया केवल राहत और पुनर्निर्माण में लगेगा। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -- -
मालीवाल ने एक माह का वेतन किया दान
नई दिल्ली। आप से लंबे समय से नाराज चल रही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन दान किया है। मालीवाल ने कहा कि वह पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन दान कर रही हैं। यह बहुत छोटी पहल है लेकिन उम्मीद है कि और लोग भी इस प्रयास से जुड़ेंगे। ब्यूरो