फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP has worked for Purvanchal society: Kejriwal

आप ने पूर्वांचल समाज के लिए किए काम : केजरीवाल

Sat, 11 Jan 2025 11:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:04 AM IST
विज्ञापन
AAP has worked for Purvanchal society: Kejriwal
पूर्व मुख्यमंत्री बोले- भाजपा को नौकरी, शिक्षा और रोजगार की चिंता नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वांचली वोटरों को लेकर आप और भाजपा में सियासत गरमाई हुई है। शुक्रवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में रह रहे यूपी, बिहार समेत पूर्वांचल के लोगों का हितैषी बनने का ढोंग कर रही हे, जबकि दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल समाज के लिए काम किए और सम्मान दिलाया। कच्ची कॉलोनियों में सड़कें बनवाईं, पानी-सीवर की पाइप लाइन बिछाई, स्कूल-मोहल्ला क्लीनिक बनवाए। वहीं, भाजपा को बताना चाहिए कि उसने दस साल में पूर्वांचल समाज के लिए क्या किया है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भाजपा को नौकरी, शिक्षा और रोजगार की चिंता नहीं है। भाजपा धरना पार्टी बन गई है। इनके लिए अपने घर के बाहर एक टेंट लगवा देना चाहिए। भाजपा रोहिंग्या का बहाना बनाकर पूरी दिल्ली के अंदर से पूर्वांचलियों और अनुसूचित जाति के लोगों के वोट कटवा रही है। अब भाजपा आप पर उल-जुलूल आरोप लगा रही है। पूर्वांचल समाज से आप के सबसे ज्यादा विधायक हैं। इस बार भी आप ने पूर्वांचल के लोगों को सबसे ज्यादा टिकट दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने कच्ची कॉलोनियों में कोई काम नहीं किया


केजरीवाल ने कहा कि पूर्वांचल से जितने लोग आते हैं वे कच्ची कालोनियों में रहते हैं। कच्ची कालोनियों में 90 फीसदी से ज्यादा पूर्वांचली रहते हैं, लेकिन भाजपा बताए कि उसने 10 साल में कच्ची काॅलोनियों के लिए क्या किया है। दिल्ली सरकार ने सारी कच्ची कालोनियों में सड़कें व गलियां बनवाईं, सीसीटीवी कैमरे लगवाए, सीवर के कनेक्शन दिए व पानी की पाइप लाइन डलवाई। अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनवाए। बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। कच्ची काॅलोनियों में रहने वाले लोगों को सम्मान की जिंदगी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने किया अपमानित : संजय सिंह
सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप चुनाव आयोग के सामने शिकायत करने गई थी कि 30-40 साल से दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों के वोट कटवाए जा रहे हैं। आप ने सबसे ज्यादा पूर्वांचल के लोगों को टिकट दिया। सैकड़ों छठ घाट बनाए। आप ने पूर्वांचल का सम्मान किया है, लेकिन भाजपा ने हमेशा उन्हें अपमानित करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed