फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP appointed in-charge-co-in-charge in 12 wards

Noida News: आप ने 12 वार्डों में प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्त किए

Thu, 16 Oct 2025 09:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
AAP appointed in-charge-co-in-charge in 12 wards
प्रदेश संयोजक ने कहा - एमसीडी वार्डों के उपचुनाव में पार्टी को मिलेगी जीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने एमसीडी के 12 वार्डों में उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इन वार्डों में संगठन को मजबूत करने और योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए प्रभारी, सह प्रभारी और ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं।
बृहस्पतिवार को भारद्वाज ने कहा कि पार्टी जनता के साथ मिलकर पूरी मजबूती से उपचुनाव लड़ेगी और सभी वार्डों में जीत दर्ज करेगी। नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने वार्ड में संगठन मजबूत करने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने व स्थानीय मुद्दों पर जनता से सीधा संवाद बनाने का काम करेंगे। आप ने दक्षिण पुरी वार्ड में सही राम प्रभारी व कृष्ण सहरावत को सह प्रभारी और राहुल राय को ऑब्जर्वर बनाया है। संगम विहार-ए वार्ड में ब्रह्म सिंह तंवर प्रभारी व संजय चौधरी सह प्रभारी और आकाश शर्मा ऑब्जर्वर होंगे। ग्रेटर कैलाश वार्ड में सोमदत्त प्रभारी व कृष्ण जाखड़ सह प्रभारी और संजय पठेला ऑब्जर्वर होंगे। विनोद नगर वार्ड के प्रभारी कुलदीप कुमार, सह प्रभारी सुरेंद्र जगलान और ऑब्जर्वर विनोद नौटियाल बनाए गए हैं। शालीमार बाग-बी वार्ड में जितेंद्र तोमर प्रभारी, पंकज राय सह प्रभारी और शुभम त्रिपाठी ऑब्जर्वर होंगे। अशोक विहार वार्ड में अखिलेश त्रिपाठी प्रभारी, राजीव यादव सह प्रभारी और धर्मेंद्र कुमार ऑब्जर्वर होंगे।
विज्ञापन

वहीं, चांदनी चौक वार्ड में संजीव झा प्रभारी, छोटे लाल सह प्रभारी और धर्मेंद्र महावर ऑब्जर्वर नियुक्त हुए हैं। इसी तरह चांदनी महल वार्ड में चौधरी जुबैर प्रभारी, साजिद खान सह प्रभारी और एफआई इस्माईली ऑब्जर्वर हैं। द्वारका-बी वार्ड में जरनैल सिंह प्रभारी, रमेश मटियाला सह प्रभारी और राजेश यादव (सिम्मी) ऑब्जर्वर हैं। मुंडका वार्ड में ऋतुराज गोविंद प्रभारी, राज शौकीन सह प्रभारी और सुरेंद्र सोलंकी ऑब्जर्वर, नारायणा वार्ड में विशेष रवि प्रभारी, अमित दुबे सह प्रभारी और राकेश जोशी ऑब्जर्वर। दिचाऊं कलां वार्ड में विनय मिश्रा प्रभारी, अजय गोहर सह प्रभारी और विपिन राणा ऑब्जर्वर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed