फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man was robbed after being a baba, arrested

बाबा बनकर बदमाश ने कंपनी कर्मचारी को लूटा

Wed, 11 Sep 2019 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
A young man was robbed after being a baba, arrested
बाबा बनकर युवक को लूटा, गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। गेरुआ कपड़े पहनकर बाबा बने एक बदमाश ने युवक को झांसे में सोने का कड़ा व नकदी लूट ली। इससे पहले बाबा ने युवक से चाय भी पी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा की पहचान सनी नाथ के रूप में हुई है। आरोपी जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-15 निवासी अभिषेक नोएडा की फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। वह 7 सितंबर की सुबह सेक्टर-9 में बाइक ठीक कराने आए थे। वह दुकान के पास ही चाय पी रहे थे तभी एक बाबा पहुंचा और उससे किसी दुकान के बारे में पूछा। इसके बाद बाबा ने युवक से कहा कि वह उसे चाय पिला दे। युवक बाबा को चाय पिलवाने लगा। बाबा ने आशीर्वाद देने के बहाने पर दो बार सिर पर हाथ फेरा। इसके बाद बाबा ने हाथ में राख और रुद्राक्ष भी थमा दिया। इससे अभिषेक बेहोशी की हालत में आ गया। बाबा ने हाथ से सोने के कड़े, अंगूठी उतरवा ली और जेब में रखे पांच हजार रुपये भी ले लिया। इसके बाद बाबा वहां से पैदल निकला और कुछ दूर आगे खड़ी हाई स्पीड बाइक से रफूचक्कर हो गया। हालांकि, सेक्टर-20 पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed