फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman who fell from a height of 10 feet due to a dog attack underwent surgery

Greater Noida: कुत्ते के हमले से 10 फीट ऊंचाई से गिरी महिला की हुई सर्जरी, डॉक्टर बोले - अब चल पाना मुश्किल

Wed, 07 May 2025 10:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 07 May 2025 10:05 AM IST
सार

सोसाइटी में सोमवार सुबह अथर मॉर्निंग वॉक करने के लिए पोडियम पर गई थी। इसी दौरान एक पालतू कुत्ते को टहला रही महिला के हाथ से पट्टे को छुड़ाकर कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया था। खुद को बचाने के चक्कर में वह 10 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गई थी। जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई।

विज्ञापन
A woman who fell from a height of 10 feet due to a dog attack underwent surgery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईको विलेज एक सोसाइटी में कुत्ते के हमले से 10 फीट ऊंचाई से गिरी महिला की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी मंगलवार देर रात को हो गई। निवासियों ने बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि उनकी स्पाइनल नर्व पूरी कट गई थी। इसके कारण अब उनका चल पाना संभव नहीं होगा। परिवार वाले काफी परेशान है। सबसे अधिक उनकी चार माह की बेटी और छह साल की बेटी परेशान है। 

विज्ञापन


बता दें सोसाइटी में सोमवार सुबह अथर मॉर्निंग वॉक करने के लिए पोडियम पर गई थी। इसी दौरान एक पालतू कुत्ते को टहला रही महिला के हाथ से पट्टे को छुड़ाकर कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया था। खुद को बचाने के चक्कर में वह 10 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गई थी। जिससे उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पति के अनुसार महिला की हालत अभी गंभीर है।
विज्ञापन


महिला की हैं दो बेटियां
सोसाइटी के एनटू टावर के फ्लैट नंबर 507 में 37 वर्षीय महिला अथर परिवार के साथ रहती हैं। इनके पति एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी एक छह साल और दूसरी बेटी चार माह की है। बच्चों की भी हालत खराब है। सबसे अधिक परेशानी चार माह की बेटी को हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed