फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman was duped on the pretext of getting a job in Saudi Arabia

Noida News: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगी

Sat, 06 Sep 2025 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped on the pretext of getting a job in Saudi Arabia
गोंडा, यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

-साइबर सेल ने तकनीकी जांच कर जालसाज को गोंडा यूपी से किया गिरफ्तार
-हज खिदमत यात्रा कार्यक्रम के तहत भेजने का दिया था आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी साइबर सेल ने हज खिदमत यात्रा कार्यक्रम के तहत सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव मीनापुर करनैल गंज गोंडा यूपी निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता से 73 हजार रुपये लेकर विमान के जाली टिकट दिए थे। हवाई अड्डा पहुंचने पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ।

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 13 अगस्त को जनता मजदूर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने हज खिदमत यात्रा कार्यक्रम के तहत सऊदी अरब में उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। जालसाज ने उसे सऊदी वीजा, वहां मुक्त आवास और छह महीने के लिए आकर्षक वेतन देने का आश्वासन देकर उससे 73 हजार रुपये ठग लिए। जालसाज ने उसकी मेडिकल जांच भी करवाई और हवाई जहाज के टिकट दिए। हवाई अड्डे पहुंचने पर शिकायतकर्ता को पता चला कि टिकट जाली थे। निरीक्षक राहुल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जालसाज के मोबाइल फोन और बैंक खाते की जांच करने के बाद उसकी पहचान की और फिर उसे गोंडा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ठगी करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed