{"_id":"68a73fefdd083e217a02dfdd","slug":"a-woman-was-cheated-in-the-name-of-amazon-gift-voucher-police-got-her-money-back-noida-news-c-1-gnd1002-3311517-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अमेजन गिफ्ट वाउचर के नाम पर युवती से ठगी, पुलिस ने पैसे कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अमेजन गिफ्ट वाउचर के नाम पर युवती से ठगी, पुलिस ने पैसे कराए वापस
विज्ञापन
अमेजन गिफ्ट वाउचर के नाम पर युवती से ठगी, पुलिस ने पैसे कराए वापस
कंपनीकर्मी युवती से बॉस के नाम पर जालसाजों ने की थी ठगी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने अमेजन गिफ्ट वाउचर के नाम पर युवती से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर-2 में काम करने वाली युवती ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तब त्वरित कार्रवाई करते हुए रकम वापस दिला दी गई।
युवती ने पुलिस को धन्यवाद कहा। युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रकम वापसी पर खुशी जता रही है। कोमल नाम की युवती सेक्टर दो स्थित एक कंपनी में काम करती है। कुछ दिन पहले वह ऑफिस में थी तभी साइबर जालसाजों ने कंपनी का सीईओ बनकर युवती के पास मैसेज कर कहा कि वह एक अति महत्वपूर्ण मीटिंग में हैं। उसके लिए अमेजन गिफ्ट बाउचर रेडी करवा दिया जाए। पहला गिफ्ट बाउचर बीस हजार और दूसरा तीस हजार रुपये का होगा। इस प्रकार ठगों ने 50 हजार का ऑनलाइन बाउचर का भुगतान करवा लिया। इसके कुछ देर बाद जब युवती को पता चला कि सीईओ ने कोई मैसेज नहीं किया था और आज उसकी कोई मीटिंग भी नहीं थी। इसके बाद युवती हैरान हो गई और तुरंत फेज वन थानाक्षेत्र के गोल चक्कर पुलिस चौकी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।