फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman gave birth to a daughter in an ambulance in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: एम्बुलेंस से अस्पताल जा रही थी गर्भवती, दर्द ज्यादा बढ़ा, तो स्टाफ ने वाहन में ही कराया प्रसव

Fri, 11 Oct 2024 12:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 11 Oct 2024 12:04 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में महिला ने एम्बुलेंस में बेटी को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मचारी ने सुरक्षित प्रसव कराया। अस्पताल ले जाते समय महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी थी।

विज्ञापन
A woman gave birth to a daughter in an ambulance in Greater Noida
महिला ने एंबुलेंस में बेटी को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में महिला ने एम्बुलेंस में बेटी को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मचारी ने सुरक्षित प्रसव कराया। अस्पताल ले जाते समय महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी थी।
विज्ञापन


मामला गढ़ी भट्टा न 5 क्षेत्र का है। ग्राम मुर्शदपुर निवासी परम दयाल की पत्नी विमलेश देवी को प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल जाने के लिए परम दयाल नने 108 एंबुलेंस को कॉल किया मामले की सूचना ईकोटेक पुलिस स्टेशन पर मौजूद 108 एंबुलेंस को प्राप्त हुई सूचना मिलते ही एंबुलेंस ईकोटेक पुलिस स्टेशन से रवाना हुई और 10 मिनट में गांव मुरशदपुर पहुंची। परंतु जैसे ही विमलेश को एंबुलेंस में बैठाने लगे तभी विमलेश को प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी अमित पाल व पायलट रवि सिंह ने एंबुलेंस में उपलब्ध डिलीवरी किट की मदद से वहीं पर सुरक्षित प्रसव कराया। विमलेश ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इससे पहले भी उसके दो बेटी हैं। तत्पश्चात एम्बुलेंस जच्चा-बच्चा दोनों को लेकर जेम्स मेडिकल कॉलेज कासना पहुंची और वहां भर्ती कराया। विमलेश के परिजन व अस्पताल के स्टाफ ने एंबुलेंस कर्मचारी के कार्य की सराहना की है। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी गौरव पाल ब प्रोग्राम मैनेजर संजय त्यागी ने बताया की एंबुलेंस कर्मचारी ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है उसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed