बहन से लड़ बहन ने दे दी जान: नाबालिग को छोड़ बाहर गया था पूरा परिवार, लौटे तो 15 साल की बेटी फंदे से लटकी मिली
यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगड़ी गांव की है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर डेड बॉडी परिवार को सौंप दिया है। फिलहाल इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विस्तार
ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिगड़ी गांव में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
बदायूं का रहने वाला है परिवार
मूलरूप से बदायूं के रहने वाले एक व्यक्ति परिवार के साथ तिगड़ी गांव में किराये के मकान में रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार में एक पांच साल और एक 15 साल की पुत्री थी। बड़ी बेटी घर पर ही घर रहती थी। घर में ही किशोरी की बुआ की लड़की रहती है।
घटना के वक्त परिवार गया था बाहर
शुक्रवार रात बड़ी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के अन्य लोग बाहर थे। जब वह वापस लौट ते उन्हें जानकारी हुई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि देर रात सूचना मिली थी एक नाबालिग लड़की अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नहीं मिला है।
बुआ की बेटी से हो गया था नाबालिक का झगड़ा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का अपनी बुआ की लड़की से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की और आसपास के लोगों से भी घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजन की ओर से मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। किशोरी के शव को परिजन को सौंप दिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।