Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A speeding car collided with two bikes, killing one and injuring three.

Noida News: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 19 Nov 2025 01:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 19 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A speeding car collided with two bikes, killing one and injuring three.
पीपीगंज के गोलीगंज मोड़ के पास हुआ हादसा, मौके से कार लेकर चालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरोहिया। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर मंगलवार सुबह पीपीगंज के गोलीगंज मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे कोल्हुवा निवासी दो युवक अपनी अपाचे बाइक से जंगल कौड़िया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सोनौली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने सामने से दोनों को जोरदार टक्कर मार दिया इससे बाइक के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरे। युवकों की पहचान पीपीगंज के कोल्हुवा निवासी दो युवक विशाल गुप्ता (18) पुत्र भागीरथी, विजय सिंह (18) पुत्र व्यास सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

इसके बाद भाग रहे कार चालक ने कुछ ही दूरी पर पीपीगंज मदरसे की ओर जा रहे बाइक सवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मो. कासिफ (42) पुत्र रवि अहमद, निवासी घंटाघर गोरखपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं खालिद हुसैन (57) पुत्र अतहर निवासी खोखा टोला कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खालिद एक मदरसे में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि कादिर उसी संस्थान से जुड़े आईटीआई में ट्रेनर हैं। तीनों घायलों को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई, वहीं सीसीटीवी कैमरे की मदद सेकार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed