फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A speeding car broke the boundary wall and fell 25 feet down, three injured

Noida News: तेज रफ्तार कार बाउंड्रीवाल तोड़कर 25 फीट नीचे गिरी, तीन घायल

Wed, 16 Jul 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
A speeding car broke the boundary wall and fell 25 feet down, three injured
तेज रफ्तार कार बाउंड्रीवाल तोड़कर 25 फीट नीचे गिरी, तीन घायल
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हाजीपुर अंडरपास के पास हुआ हादसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे गिर गई। इसमें कार, स्कूटी व बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा निवासी युवक मंगलवार को होंडा सिटी कार लेकर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहा था। हाजीपुर अंडरपास के पास कार अचानक से अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार एक्सप्रेसवे के किनारे दीवार को तोड़ती हुई 25 फीट नीचे हाजीपुर अंडरपास की तरफ पलटती हुई सड़क पर गिर गई। इस दौरान बाइक सवार ग्रेटर नोएडा निवासी शिवम बंसल और हाजीपुर निवासी स्कूटी चालक पंकज कुमार भी कार की चपेट में आ गए। कार के नीचे गिरने पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस व ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंच गए और राहगीरों की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि कार चालक समेत तीनों घायलों की हालत में सुधार है। हादसे के बाद हाजीपुर अंडरपास के पास जाम लग गया। आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को झपकी आ गई थी, इस कारण कार अनियंत्रित हो गई। क्षतिग्रस्त कार व भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी प्रवीण सिंह ने कहा कि मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed