फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A ruckus was created to make a reel, four more note blowing cars identified

Noida News: रील बनाने के लिए मचाया था हुड़दंग, नोट उड़ाने वाली चार और कार की पहचान

Sun, 03 Dec 2023 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
A ruckus was created to make a reel, four more note blowing cars identified
रील बनाने के लिए मचाया था हुड़दंग, नोट उड़ाने वाली चार और कार की पहचान
विज्ञापन


- शाहीन बाग से शाहबेरी आई बारात के बरातियों ने सड़क पर मचाया था हुड़दंग
- मामले में 14 कारों पर चार लाख का काटा जा चुका है चालान, पांच वाहन हो चुके हैं जब्त
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के शाहीन बाग से ग्रेनो वेस्ट में शाहबेरी में आई बरात में शामिल लोगों ने सड़क पर हूटर बजाकर हुड़दंग मचाया और नोट उड़ाकर रील बनाई थी। घटना का एक और वीडियो वायरल होने पर बरातियों की चार और कारों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जल्द पुलिस इन कारों को जब्त कर लेगी। इससे पहले पुलिस 14 कारों पर कुल चार लाख रुपये का चालान कर पांच वाहन जब्त कर चुकी है। पुलिस ने मामले में वाहन स्वामियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।
26 नवंबर की रात नोएडा के सेक्टर-37 से ग्रेनो वेस्ट की तरफ आने के दौरान शाहीन बाग से आई बरात के बरातियों के कई वाहन हूटर बजाते हुए निकले थे। कारों में सवार बराती सड़क पर नोट उड़ा रहे थे। इससे सड़क पर नोट उठाने के लिए लोग दौड़ पड़े। इससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से हासिल फुटेज की मदद से पांच वाहनों को पकड़कर केस दर्ज किया था। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में दिल्ली के शाहीन बाग निवासी साकिब, आसिफ, शोएब अली, आबिद समेत कई आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने अवैध रूप से हूटर लगा रहे थे। हुआ। जांच के दौरान पता चला है कि सभी गाड़ियों में अवैध रूप से हूटर लगे हुए थे। रील बनाने के लिए बाराती नोट उड़ा रहे थे। पुलिस का कहना है कि पहचान कर सभी कारों स्वामियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार पर स्टंट कर रही युवती का वीडियो वायरल, 23500 का जुर्माना
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट से नोएडा की ओर जा रही कार सवार युवती के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। युवती कार की पिछली खिड़की पर बाईं ओर बाहर निकलकर बैठी है। जान जोखिम में डालकर युवती तेज रफ्तार कार में स्टंट करती दिख रही है। बताया जा रहा है कि रील बनाने के लिए युवती स्टंट कर रही है। पुलिस ने कार नंबर के आधार इस मामले में 23500 रुपये आनलाइन चालान किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed