फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A report has been filed against four people for fighting at a wedding.

Noida News: शादी में मारपीट करने पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Apr 2026 05:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
A report has been filed against four people for fighting at a wedding.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दादरी। छोलस गांव में शादी समारोह के दौरान लोगों को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। घटना के एक हफ्ते बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि छोलस गांव में 30 मार्च को गांव के किस्मत अली के बेटे फुरकान की शादी थी। परिजन तैयारियों में परिजन व्यस्त थे। तभी गांव के ही मुदाब्बेर, वसीम, फरहत और सलीम उनके घर पहुंचे और पुरानी कबूतर बाजी की बातों को लेकर गली में गाली-गलौज करने लगे। जब बारात चौक पर पहुंची तो इन चारों ने अंसार फातिमा और नजर अली के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मना किया तो मारपीट करने लगे। जिससे वह घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल से उपचार कराने के एक सप्ताह बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed